20 Oct 2026, Tue

उधारी के पैसे मांगने पर दुकानदार को ऊतारा मौत के घाट

खबर शेयर करें-

उधार लिए सामान के एक हजार रुपए की रकम मांगने पर कर दी दुकानदार की हत्या

हरिद्वार। हरिद्वार के ग्राम झबरेड़ी कला में तीन युवकों ने उधार लिए सामान के एक हजार रुपये मांगने पर एक दुकानदार की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल दुकानदार की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

आशीष कुमार ने तहरीर में बताया कि उसका 22 वर्षीय भतीजा विकास गांव में परचून की दुकान चलाता था। बीते दिवस मोहित, राजू उर्फ राजकुमार और रोहित उर्फ गोपी दुकान पर आए। विकास ने इनसे पूर्व में उधार दिए सामान के पैसे मांगे तो तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर रोहित ने लाठी से विकास के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए। गंभीर हालत में विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। विकास और आरोपी रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement