19 Oct 2026, Mon

एकादशी के मौके पर मंदिर में भगदड़ से श्रद्धालुओं की मौत

खबर शेयर करें-

बड़ा हादसा: मंदिर में एकादशी पर भगदड़ से 10 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

एकादशी के मौके पर मंदिर में भगदड़ से श्रद्धालुओं की मौत

मंदिर में भगदड़ मचने से 10 लोगों के मौत की खबर है। बताया जा रहा कि आज एकादशी के दिन काशीबुग्गा स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। इसी दौरान भगदड़ मच गई। इस घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस त्रासदी पर दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धालुओं की मौत को “हृदय विदारक” बताया।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “श्रीकाकुलम जिले के काशीबुग्गा वेंकटेश्वर मंदिर में हुई भगदड़ से मुझे बहुत दुख हुआ। यह बहुत दुखद है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई। पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।

घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है. यह डिले पलासा मंडल के कासिबुग्गा में हुई, जब एकादशी व्रत के उपलक्ष्य में भक्तों की भारी भीड़ मंदिर पहुंची. मंदिर प्रबंधन द्वारा आयोजित विशेष पूजा के दौरान संकरी सीढ़ियों पर अफरा-तफरी मच गई.

Advertisement
Advertisement
Advertisement