#संवादNews9
पति को कथित प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ा, पत्नी ने किया हंगामा; मामला थाने पहुंचा
हल्द्वानी: हल्द्वानी के मुखानी क्षेत्र में एक पारिवारिक विवाद उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब एक महिला ने अपने पति को कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ किराये के मकान में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, महिला को लंबे समय से अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का संदेह था। बुधवार को पति के एक किराये के मकान में होने की सूचना मिलने पर वह अपने परिजनों के साथ वहां पहुंची। वहां दोनों के मिलने पर पति-पत्नी के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो धक्का-मुक्की और मारपीट तक पहुंच गई।

हंगामे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को मुखानी थाने ले गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे पारिवारिक विवाद मानते हुए दोनों पक्षों की काउंसिलिंग शुरू कराई।

मुखानी थानाध्यक्ष सुशील जोशी ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। आपसी सहमति से तत्काल विवाद शांत करा दिया गया है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी काउंसिलिंग कराई जाएगी।
#संवादNews9 #हल्द्वानी #मुखानी #पारिवारिकविवाद #उत्तराखंड #BreakingNews






