#संवादNews9

राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय व अनिल मिश्रा के खिलाफ FIR की मांग, थाने पहुंचे बार एसोसिएशन के सदस्य

अयोध्या। राम मंदिर के दान पात्र से कथित चढ़ावा चोरी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रीराम जन्मभूमि थाने पहुंचकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राय के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करते हुए लिखित शिकायत सौंपी है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए नकद और बहुमूल्य आभूषणों की बड़े पैमाने पर चोरी हुई, जिससे करोड़ों राम भक्तों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि दान की गिनती में करीबी लोगों को लगाकर लंबे समय से चोरी को अंजाम दिया जाता रहा।
शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि मामले में कुछ लोगों से लाखों रुपये की बरामदगी हुई है और चोरी की रकम को अज्ञात स्थानों तक पहुंचाया जाता था। साथ ही आरोप लगाया गया है कि गठित SIT की पहली जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई और वास्तविक आरोपियों को बचाने की कोशिश की गई।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर ली है। मामले की जांच जारी है। इससे पहले इस प्रकरण में आठ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जांच एसआईटी की निगरानी में चल रही है।
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: चंपत राय समेत तीन पर FIR की मांग, बार एसोसिएशन ने थाने में दी शिकायत
#संवादNews9 #Ayodhya #RamMandir #ChampatRai #AnilMishra #DonationCase #BreakingNews #UttarPradesh






