#भाजपा_ने_मनाई_डॉ_श्यामा_प्रसाद_मुखर्जी_की_जयंती

प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया पौधरोपण, “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का दिया संदेश

रुद्रपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सोमवार को भारत के प्रख्यात शिक्षाविद, राष्ट्रवादी चिंतक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम जिला महामंत्री तरुण दत्ता की अध्यक्षता तथा जिला अध्यक्ष कमल जिंदल की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता तथा अखंड भारत के प्रति उनके योगदान को याद किया।
इसके बाद गांधी पार्क स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर दर्जा राज्य मंत्री उत्तम दत्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना, जिला कोषाध्यक्ष रोशन अरोड़ा, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, मंडल अध्यक्ष मुकेश पाल, जिला कार्यालय मंत्री मोर सिंह, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया संयोजक विजय तोमर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विपिन सिंह, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रचित सिंह सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#Rudrapur #BJP #DrShyamaPrasadMukherjee #EkPedMaaKeNaam #PlantationDrive #UttarakhandNews






