15 Jul 2026, Wed

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास रंग लाए, स्वर्णजीत कौर ने साहिल अरोरा को दिया समर्थन

खबर शेयर करें-

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला के प्रयास रंग लाए, स्वर्णजीत कौर ने साहिल अरोरा को दिया समर्थन

 

 

रुद्रपुर। तराई विकास संघ लिमिटेड, रुद्रपुर के चुनाव में रुद्रपुर वार्ड से संचालक पद की प्रत्याशी स्वर्णजीत कौर ने पूर्व विधायक राजेश शुक्ला की पहल के बाद अपना समर्थन साहिल अरोरा को देने की घोषणा कर दी है। इस समर्थन के बाद चुनावी समीकरणों में बड़ा बदलाव माना जा रहा है और साहिल अरोरा की जीत की संभावनाएं काफी मजबूत हो गई हैं।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि तराई विकास संघ जैसी प्रतिष्ठित संस्था के चुनाव में व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर संस्था और क्षेत्र के व्यापक हित को प्राथमिकता देना आवश्यक है। उन्होंने स्वर्णजीत कौर के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह संगठनात्मक एकता और विकास की भावना को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

उन्होंने कहा कि साहिल अरोरा एक ऊर्जावान, कर्मठ एवं समाजहित के प्रति समर्पित युवा हैं। उन्हें विश्वास है कि संचालक निर्वाचित होने के बाद साहिल अरोरा संस्था की गरिमा बनाए रखते हुए किसानों, सदस्यों और क्षेत्र के हितों के लिए पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से कार्य करेंगे।

राजेश शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव स्वस्थ परंपरा का प्रतीक हैं, लेकिन चुनाव के बाद सभी को मिलकर संस्था की मजबूती और विकास के लिए कार्य करना चाहिए। स्वर्णजीत कौर द्वारा दिया गया समर्थन इसी सकारात्मक सोच का परिचायक है।

उन्होंने स्वर्णजीत कौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके इस निर्णय से संगठनात्मक एकता को नई मजबूती मिलेगी तथा तराई विकास संघ लिमिटेड के विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। साथ ही उन्होंने साहिल अरोरा को अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे सभी सदस्यों के भरोसे पर खरे उतरेंगे और संस्था के हित में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

वहीं, साहिल अरोरा ने स्वर्णजीत कौर का समर्थन देने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी साथियों का वह धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था और उसके सदस्यों के हित में जो भी निर्णय आवश्यक होंगे, उन्हें पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू करने का प्रयास किया जाएगा।