हरकी पैड़ी से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

गाजियाबाद से परिवार के साथ गंगा स्नान करने हरिद्वार आई महिला अचानक हरकी पैड़ी क्षेत्र से लापता हो गई। पति ने दो अज्ञात लोगों पर महिला को अपने साथ ले जाने और अपहरण करने का आरोप लगाया है।

सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध महिला का हाथ पकड़कर घाट की सीढ़ियों से ले जाते दिखाई दिए हैं। इसके बाद महिला को स्कूटी पर बैठाकर ले जाने की बात भी सामने आई है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। पति के अनुसार महिला मानसिक रूप से कमजोर है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला को सकुशल बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
#Haridwar #HarKiPauri #UttarakhandNews #BreakingNews #MissingWoman






