3 Oct 2026, Sat

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले

 

देहरादून: उत्तराखंड पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों को जनहित और रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Oplus_16908288

तबादलों में रुद्रपुर और ऊधम सिंह नगर से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है।

प्रमुख तबादले—

🔹 प्रमोद कुमार — अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर।

🔹 स्वतंत्र कुमार सिंह — अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून।

🔹 मनोज कत्याल — अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर।

🔹 उत्तम सिंह नेगी — अपर पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून।

आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को अविलंब नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

रुद्रपुर की पुलिस व्यवस्था में प्रमोद कुमार की नई तैनाती को अहम बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। अन्य 8 अधिकारियों को भी अलग-अलग जिलों एवं पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

#UttarakhandPolice #PoliceTransfer #RudrapurNews #UdhamSinghNagar #SamwadNews9