भाजपा में टिकट की ‘अग्निपरीक्षा’ शुरू

सर्वे, संगठन के फीडबैक और चुनावी क्षमता पर होगा मंथन

देहरादून। उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने टिकट चयन की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के सामने 2022 में जीती 47 सीटों को बचाने के साथ पिछली बार हारी 23 सीटों पर वापसी की चुनौती है।

संभावित टिकट दावेदारों और मौजूदा विधायकों के आकलन में जनता के बीच सक्रियता, विकास कार्य, संगठन से तालमेल, स्थानीय समीकरण और चुनावी स्थिति जैसे पहलुओं पर फीडबैक लिए जाने की चर्चा है। अक्टूबर में अंतिम सर्वे की तैयारी की बात भी सामने आई है।
टिकट चयन में सांसदों और संगठन की राय के साथ जमीनी सर्वे को भी महत्व मिलने की संभावना है। ऐसे में 2027 से पहले भाजपा के विधायकों के लिए सबसे बड़ी परीक्षा अब पार्टी के भीतर शुरू होती दिखाई दे रही है—किसे दोबारा मौका मिलेगा और कहां नया चेहरा सामने आएगा, इस पर सबकी नजर है।
#उत्तराखंड #भाजपा #उत्तराखंड_विधानसभा_चुनाव #UttarakhandPolitics #संवादNews9






