19 Oct 2026, Mon

61 साल की उम्र में आमिर खान ने की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट बनीं जीवनसंगिनी मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में अपनी लंबे समय से साथी रहीं गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को निजी समारोह में शादी कर ली। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के आवास पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह किया। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए।

खबर शेयर करें-

61 साल की उम्र में आमिर खान ने की तीसरी शादी, गौरी स्प्रैट बनीं जीवनसंगिनी

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने 61 वर्ष की उम्र में अपनी लंबे समय से साथी रहीं गौरी स्प्रैट के साथ 5 जुलाई को निजी समारोह में शादी कर ली। दोनों ने मुंबई के बांद्रा स्थित आमिर के आवास पर स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत विवाह किया। समारोह में केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए।

 

आमिर और गौरी ने भव्य आयोजन के बजाय सादगीपूर्ण रजिस्टर्ड विवाह को प्राथमिकता दी। शादी की पहली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं, जिनमें दोनों पारंपरिक परिधान में नजर आ रहे हैं।

यह आमिर खान की तीसरी शादी है। इससे पहले उनकी शादी रीना दत्ता और बाद में किरण राव से हुई थी। दोनों पूर्व पत्नियों से अलग होने के बावजूद आमिर ने पारिवारिक संबंध सौहार्दपूर्ण बनाए रखे हैं।

#AamirKhan #GauriSpratt #BollywoodNews #EntertainmentNews #AamirKhanMarriage #HindiNews

Advertisement
Advertisement
Advertisement