19 Oct 2026, Mon

शक्ति फार्म मुख्य बाज़ार में सितारगंज विधानसभा स्तर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया

खबर शेयर करें-

 

शक्ति फार्म/सितारगंज।

भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शक्ति फार्म मुख्य बाज़ार में सितारगंज विधानसभा स्तर पर अटल स्मृति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कमल कुमार जिंदल जी रहे। मुख्य वक्ता के रूप में श्री अनिल चौहान जी एवं चम्पावत के जिला प्रभारी श्री हिमांशु बिष्ट जी उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री गोविंद तालुकदार जी ने की।

श्री कमल जिंदल जी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के विराट व्यक्तित्व एवं वैचारिक यात्रा पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सिद्धांत, संवेदना और राष्ट्रहित की राजनीति का प्रतीक बताया।

श्री हिमांशु बिष्ट जी ने अटल मॉडल को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में यह सोच साकार हो रही है।

श्री अनिल चौहान जी ने अटल जी के सुशासन मॉडल और मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को एक-दूसरे की निरंतरता बताया।

इस अवसर पर अटल स्मृति वर्ष के जिला सह-संयोजक श्री दयानंद तिवारी जी, सितारगंज मंडल अध्यक्ष श्री मुकेश सनवाल जी, बरा मंडल अध्यक्ष श्री रमेश बाबा जी सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement