19 Oct 2026, Mon

77 करोड़ का बैंक घोटाला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड: 77 करोड़ का बैंक घोटाला, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

 

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक बड़े बैंक घोटाले का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश पर थाना पंतनगर में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2016 में एक कंपनी के निदेशकों ने बैंक से करीब 77 करोड़ रुपये का लोन लिया था। समय पर किस्तें जमा न करने पर वर्ष 2019 में खाते एनपीए घोषित कर दिए गए।

बाद में बैंक को जब अदालत से बंधक संपत्ति पर कब्जे की अनुमति मिली और टीम फैक्ट्री पहुंची…तो वहां से प्लांट, मशीनरी और अन्य सामान गायब मिला। आरोप है कि आरोपियों ने साजिश के तहत बंधक संपत्ति को हटाकर गबन किया।

लंबे समय तक कार्रवाई न होने के बाद मामला कोर्ट पहुंचा, जहां से आदेश मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

वहीं एक अन्य मामले में ट्रांसपोर्ट के नाम पर एक कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये की ठगी का मामला भी सामने आया है। पुलिस दोनों मामलों की जांच में जुटी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement