20 Oct 2026, Tue

मार्ग किनारे खड़े डंपर से टकराई बाइक, घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम -परिवार में कोहराम

खबर शेयर करें-

मार्ग किनारे खड़े डंपर से टकराई बाइक, घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम -परिवार में कोहराम

 

 

उधम सिंह नगर, एनएच-74 पर रविवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। तेज रफ्तार में चल रही बाइक मार्ग किनारे खड़े डंपर से टकरा गई, जिसमें गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

 

जानकारी के अनुसार केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम शोका नगला निवासी 42 वर्षीय बृजमोहन सिंह अपनी बाइक संख्या UP 11 BJ 1632 से केलाखेड़ा से रुद्रपुर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-74 पर मोतियापुरा स्थित गुरुद्वारे के पास सड़क किनारे डंपर संख्या UK 06 PC 9607 खड़ा हुआ था। तेज गति से आ रहे बृजमोहन डंपर को नहीं देख पाए और उनकी बाइक जोरदार टक्कर मारते हुए उससे भिड़ गई

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बृजमोहन सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देख आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़े और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर पहुंचाया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए, जहां कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने डंपर से संबंधित आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। मृतक बृजमोहन सिंह अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी का परिवार छोड़ गए हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement