1 Mar 2026, Sun

रुद्रपुर में नगर कीर्तन धूमधाम से निकला, मुस्लिम समुदाय ने किया भव्य स्वागत 

खबर शेयर करें-

 


रुद्रपुर में नगर कीर्तन धूमधाम से निकला, मुस्लिम समुदाय ने किया भव्य स्वागत

 

रुद्रपुर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर रुद्रपुर में मंगलवार को नगर कीर्तन बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाला गया। नगर कीर्तन में दूर-दूर से संगत पहुंची और पूरे शहर का माहौल भक्ति और भाईचारे से सराबोर हो गया।

नगर कीर्तन के मार्ग में जगह-जगह लंगर और जलपान की व्यवस्था की गई थी। संगत के स्वागत में श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर वातावरण को खुशबू और भक्ति से महका दिया।

इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी नगर कीर्तन का भव्य स्वागत कर गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश की। सभी समुदायों की सहभागिता ने भाईचारे और एकता का संदेश दिया।

नगर कीर्तन में शामिल झांकियाँ, कीर्तन जत्थे और पंज प्यारों की अगुवाई आकर्षण का केंद्र रही।