3 Jun 2026, Wed

CBI जांच का कांग्रेस ने किया स्वागत, सुमित हृदयेश बोले– यह जनसंघर्ष की जीत

खबर शेयर करें-

अंकिता भंडारी मामले में CBI जांच का कांग्रेस ने किया स्वागत, सुमित हृदयेश बोले– यह जनसंघर्ष की जीत

 

 

देहरादून,अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लड़ाई को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पहले दिन से ही सड़क से लेकर सदन तक लगातार संघर्ष किया। यह केवल एक राजनीतिक आंदोलन नहीं, बल्कि न्याय, संवेदना और मानवता की आवाज़ थी, जो समय के साथ एक व्यापक जन आंदोलन में बदल गई।

 

हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने बयान जारी करते हुए कहा कि गाँव-गाँव, शहर-शहर और गली-गली तक फैले इस आंदोलन ने सरकार को यह स्पष्ट संदेश दिया कि जनता की आवाज़ और अंकिता के माता-पिता की पीड़ा को अनदेखा नहीं किया जा सकता।

 

उन्होंने कहा कि जनदबाव और सतत संघर्ष के परिणामस्वरूप CBI जांच के आदेश दिया जाना एक स्वागतयोग्य कदम है। अब पूरे उत्तराखंड को उम्मीद है कि अंकिता भंडारी को निष्पक्ष और पारदर्शी न्याय मिलेगा और इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को कठोरतम सजा दी जाएगी।

 

सुमित हृदयेश ने इस आंदोलन में शामिल सभी कांग्रेस विधायकों, कार्यकर्ताओं और आम जनमानस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिन्होंने अंकिता को अपनी बेटी और बहन मानकर सड़कों पर उतरकर आवाज़ बुलंद की, उन्होंने न्याय की इस लड़ाई को मजबूती प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आगे भी अंकिता को न्याय दिलाने तक इस संघर्ष में मजबूती से खड़ी रहेगी।