3 Jun 2026, Wed

सिडकुल मुख्यालय से अहम फाइल गायब, देहरादून पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

खबर शेयर करें-

सिडकुल मुख्यालय से अहम फाइल गायब, देहरादून पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

 

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आई है. मामला सिडकुल मुख्यालय से जुड़ा बताया जा रहा है.

देहरादून: अक्सर सुर्खियों में रहने वाला सिडकुल एक पर फिर से चर्चाओं में है. इस बार मामला सिडकुल मुख्यालय से जुड़ा है, जहां से एक जरूरी फाइल गायब हो गई है. इस मामले में सिडकुल प्रबंधक की तरफ से देहरादून के राजपुर थाने में तहरीर दी है. तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.

 

2004 की संविदा भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी फाइल गायब हुई: दरअसल, आईटी पार्क स्थित सिडकुल मुख्यालय से साल 2004 की संविदा भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी एक महत्वपूर्ण आधिकारिक फाइल गायब हुई है. इस संबंध में सिडकुल मुख्यालय में प्रबंधक (एचआर) की शिकायत के आधार पर थाना राजपुर में आज 14 मई को मुकदमा दर्ज कराया है. साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है.

सिडकुल मुख्यालय में प्रबंधक (एचआर) की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा: फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार सिडकुल मुख्यालय में प्रबंधक (एचआर) के पद पर कार्यरत करन सिंह नेगी ने थाना राजपुर में इस मामले में जुड़ी एक तहरीर दी है.

 

तहरीर में उन्होंने बताया कि आठ मई 2026 को कार्यालय की टीम ने साल 2004 में आयोजित सहायक प्रबंधक/प्रबंधक लेखा और सहायक प्रबंधक (एचआर) पदों की संविदा नियुक्ति और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित पत्रावली की तलाश की. काफी खोजबीन के बाद भी फाइल अभिलेखों में नहीं मिली.

 

फाइल जानबूझकर नष्ट करने की आशंका: शिकायत पत्र में आशंका जताई गई है कि संबंधित पत्रावली को किसी व्यक्ति ने जानबूझकर नष्ट कर दिया या हो सकता है गायब कर दिया. मामले को गंभीर बताते हुए करन सिंह नेगी ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.