19 Oct 2026, Mon

E20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित, इंजन को नहीं होगा नुकसान: विशेषज्ञ

खबर शेयर करें-

E20 पेट्रोल पूरी तरह सुरक्षित, इंजन को नहीं होगा नुकसान: विशेषज्ञ

 

 

नई दिल्ली। देशभर में E20 पेट्रोल को लेकर चल रही चर्चाओं और आशंकाओं के बीच ऑटोमोबाइल उद्योग के विशेषज्ञों और वाहन निर्माताओं ने स्पष्ट किया है कि E20 पेट्रोल इंजन के लिए सुरक्षित है तथा इससे इंजन को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता।

 

विशेषज्ञों के अनुसार E20 पेट्रोल (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल) को लागू करने से पहले वर्षों तक वैज्ञानिक परीक्षण किए गए। इन परीक्षणों में पुराने और नए दोनों तरह के वाहनों का मूल्यांकन किया गया, जिसमें इंजन, पार्ट्स और प्रदर्शन पर कोई असामान्य प्रतिकूल प्रभाव नहीं पाया गया।

 

ऑटोमोबाइल कंपनियों का कहना है कि E20 ईंधन से इंजन को नुकसान होने के दावों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिला है। हालांकि, पारंपरिक पेट्रोल की तुलना में लगभग 3 से 4 प्रतिशत तक माइलेज में मामूली कमी आ सकती है, लेकिन इससे इंजन की सुरक्षा या वाहन की कार्यक्षमता पर कोई गंभीर असर नहीं पड़ता।

 

विशेषज्ञों ने बताया कि E20 पेट्रोल से कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता कम होगी, कार्बन उत्सर्जन घटेगा और एथेनॉल उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। सरकार और उद्योग जगत ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

 

#E20Petrol #EthanolBlending #AutoNews #FuelNews #IndiaNews #Environment #Farmers #EnergySecurity

Advertisement
Advertisement
Advertisement