19 Aug 2026, Wed

कोटद्वार में हाथियों का आतंक, शिक्षकों से भरे वाहन पर हमला

खबर शेयर करें-

कोटद्वार में हाथियों का आतंक, शिक्षकों से भरे वाहन पर हमला

 

कोटद्वार। उत्तराखंड के कोटद्वार में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब NH-534 पर लाल पुल के पास हाथियों के झुंड ने स्कूल जा रहे शिक्षकों से भरे टेंपो ट्रैवलर को घेरकर हमला कर दिया।

 

अचानक हुए हाथियों के हमले से वाहन में सवार शिक्षकों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए शिक्षकों को वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थान की ओर भागना पड़ा। बताया जा रहा है कि हाथियों का झुंड करीब डेढ़ घंटे तक टेंपो ट्रैवलर के आसपास रहा और वाहन में तोड़फोड़ करता रहा।

 

हाथियों ने वाहन के अंदर रखा शिक्षकों का सामान भी इधर-उधर फेंक दिया और टेंपो ट्रैवलर को काफी नुकसान पहुंचाया। गनीमत रही कि शिक्षकों ने समय रहते वाहन से निकलकर अपनी जान बचा ली।

 

NH-534 जैसे प्रमुख मार्ग पर सुबह के समय हाथियों की मौजूदगी ने वन विभाग और स्थानीय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और राहगीरों व वाहनों की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

 

#कोटद्वार #हाथियोंकाआतंक #उत्तराखंड #वन्यजीव #संवादन्यूज़9