19 Oct 2026, Mon

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान अजहरुद्दीन को बनाया गया मंत्री

खबर शेयर करें-

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान अजहरुद्दीन को बनाया गया मंत्रीभारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान मोहम्मद अज़हरुद्दीन को तेलंगाना सरकार में मंत्री बनाया गया है. अज़हरुद्दीन को तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ दिलाई है.

इस मौक़े पर मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी समेत अन्य मंत्री भी राजभवन के दरबार हॉल में मौजूद रहे.

तेलंगाना सरकार की वेबसाइट के मुताबिक़ मौजूदा सरकार में मंत्री के तौर पर अज़हर से पहले कोई मुस्लिम चेहरा नहीं था.

विपक्ष ने अज़हरुद्दीन को मंत्री बनाए जाने को तेलंगाना में होने वाले जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव से भी जोड़ा है.

मोहम्मद अज़हरुद्दीन क्रिकेट के मैदान में अपनी शानदार फ़ील्डिंग और बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने भारतीय टीम की कप्तानी भी की है.

अज़हर ने 99 टेस्ट मैचों में 45 से ज़्यादा की औसत से 6215 रन बनाए थे. अज़हर ने 334 वनडे मैच खेलकर क़रीब 37 की औसत से 9378 रन बनाए.

क्रिकेट छोड़ने के बाद अज़हरुद्दीन ने राजनीति के मैदान में किस्मत आज़माई. वो उत्तर प्रदेश की मुरादाबाद सीट से कांग्रेस के टिकट पर साल 2009 में सांसद भी निर्वाचित हुए थे.पूर्व भारतीय क्रिकेटर कप्तान अजहरुद्दीन को बनाया गया मंत्री

Advertisement
Advertisement
Advertisement