19 Jul 2026, Sun

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने प्रतिमा खंडन मामले में एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

खबर शेयर करें-

गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय ने प्रतिमा खंडन मामले में एसएसपी को सौंपा ज्ञापन

 

 

 

रुद्रपुर। गदरपुर के विधायक अरविंद पांडेय ने श्रद्धेय राजा जगत देव जी की प्रतिमा को खंडित किए जाने की घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय, रुद्रपुर में ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उनके साथ बुक्सा समाज के लोग भी उपस्थित रहे।

 

विधायक अरविंद पांडेय ने पुलिस अधिकारियों से मांग की कि श्रद्धेय राजा जगत देव जी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाकर समाज को तोड़ने और जातीय तनाव फैलाने की कोशिश करने वाले अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में अशांति फैलाने का प्रयास हैं, जिन्हें किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

विधायक ने पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों की पहचान की जाए और उनके नाम सार्वजनिक किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

 

पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।