19 Jul 2026, Sun

भारी बारिश का असर: आदि कैलाश यात्रा पर लगी रोक, अगले आदेश तक इनर लाइन परमिट स्थगित

खबर शेयर करें-

भारी बारिश का असर: आदि कैलाश यात्रा पर लगी रोक, अगले आदेश तक इनर लाइन परमिट स्थगित

 

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और खराब मौसम के चलते आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने अगले आदेश तक इनर लाइन परमिट (ILP) जारी करना तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है।

 

प्रशासन के अनुसार, मानसून के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, सड़क अवरोध और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यात्रियों से अपील की गई है कि मौसम सामान्य होने और नए आदेश जारी होने तक यात्रा की योजना स्थगित रखें।

 

जिला प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जुलाई 2026 तक 103 नए पास जारी किए गए, जबकि इस वर्ष अब तक 52,441 इनर लाइन परमिट जारी किए जा चुके हैं। मौसम की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।

 

प्रदेश में जारी बारिश का असर कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। गौरीकुंड पैदल मार्ग पर मलबा आने से एक दुकान क्षतिग्रस्त हुई, जबकि ऋषिकेश-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर पत्थर गिरने और भूस्खलन से आवाजाही प्रभावित

हुई है।