20 Oct 2026, Tue

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, कूड़े में आग लगाने पर 5 हजार का जुर्माना

खबर शेयर करें-

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का औचक निरीक्षण, कूड़े में आग लगाने पर 5 हजार का जुर्माना

 

 

हल्द्वानी शहर में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत द्वारा विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी कार्यालय, कालू सिद्ध मंदिर के पास निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन के संचालक राजू जोशी द्वारा कूड़े में आग लगाई जा रही थी।इस पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में मौके पर ही 5,000 रुपये का नगद चालान काटा गया।आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा जलाने जैसी गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और भविष्य में इस तरह की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement