17 Jul 2026, Fri

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई

खबर शेयर करें-

 

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई

सगे भाई पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उधमसिंह नगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के कुशल नेतृत्व में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जसपुर पुलिस ने धारदार हथियार से अपने ही सगे भाई पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी शेर अली को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मकान बंटवारे को लेकर हुए विवाद में आरोपी शेर अली ने अपने छोटे भाई अनवर हुसैन पर जान से मारने की नीयत से धारदार पाठल से हमला कर दिया। हमला इतना भयावह था कि अनवर हुसैन के हाथ की कलाई लगभग कटकर अलग हो गई।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए शराफत को भी आरोपी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर जसपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।