3 Jun 2026, Wed

MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..

खबर शेयर करें-

कमरे में की आत्महत्या, हल्द्वानी के MBPG कॉलेज की छात्रा, एक मैसेज बना आखिरी संकेत..

 

हल्द्वानी में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों मे आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान दिव्या आर्या के रूप में हुई है, जो MBPG College की फाइनल ईयर की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार यह घटना Kathgodam थाना क्षेत्र के चांदमारी इलाके की है। मामले की जांच जारी है।

रविवार देर शाम दिव्या ने अपने परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन किया और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद उसने अपने एक करीबी युवक मित्र को मोबाइल का पिन कोड (पासवर्ड) मैसेज किया। अचानक भेजे गए इस संदेश से दोस्त को अनहोनी की आशंका हुई।

चिंतित होकर युवक ने दिव्या को लगातार फोन किया। उसने करीब 40 बार कॉल की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। घबराकर वह तुरंत दिव्या के घर पहुंचा। घर पहुंचकर जब कमरे का दरवाजा खोला गया, तो दिव्या में आत्महत्या कर ली थी उस समय परिवार के अन्य सदस्य घर में ही मौजूद थे, लेकिन किसी को इस घटना की भनक नहीं लगी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिव्या चार बहनों में सबसे बड़ी थी।

एक वर्ष पूर्व उसके पिता का निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार आर्थिक और मानसिक कठिनाइयों से गुजर रहा था। मां मेहनत-मजदूरी कर अपनी बेटियों की परवरिश और शिक्षा का जिम्मा संभाल रही थी। बड़ी बेटी की असमय मृत्यु से परिवार शोक में डूब गया है। सूचना मिलने पर काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया और दिव्या का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि छात्रा ने आत्महत्या से पहले अपने दोस्त को मोबाइल का पिन कोड क्यों भेजा।