
बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नवीन
दिल्ली—भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रविवार, 14 दिसंबर 2025 को एक बड़ा संगठनात्मक निर्णय लेते हुए बिहार के कद्दावर नेता और कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को राष्ट्रीय स्तर पर अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है.



