3 Jun 2026, Wed

दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ ढाई घंटे का सफर,

खबर शेयर करें-

दिल्ली से देहरादून अब सिर्फ ढाई घंटे का सफर, प्रधान मंत्री दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे का करेंगे उद्घाटन

 

 

आजकल दिल्ली और देहरादून में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे के लोकार्पण की तैयारियां जोरों पर है। दिल्ली से देहरादून की दूरी को 5 घंटे से 2.30 घंटे कर देने वाले इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेस वे को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को जनता को समर्पित कर सकते हैं। दिल्ली ऐन एच 9 अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर देहरादून तक बना यह एक्सप्रेस वे 213 कि मी लंबा है। इसके चालू होने से दिल्ली से देहरादून तक के सफर में लगने वाला समय आधा हो जाएगा।

 

प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर धामी ने इस आशय का संकेत देते हुए बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लोकार्पण की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। एक्सप्रेस वे पर साफ सफाई, पेंटिंग, सी सी टी वी इंस्टालेशन का कार्य चल रहा है और संबंधित विभाग के अधिकारी निरंतर इन कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को एक्सप्रेस वे लोकार्पण के साथ साथ उत्तराखंड को अन्य सौगात भी दे सकते हैं, जिनमें चम्पावत में लैंड पोर्ट प्रोजेक्ट के साथ ही कुछ अन्य विकास योजनाओं का शिलान्यास, लोकार्पण भी शामिल है।