19 Oct 2026, Mon

9 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक ने इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद खुद को मारी गोली! संदेह के घेरे में आयकर विभाग

खबर शेयर करें-

रहस्य : 9 हजार करोड़ की संपत्ति के मालिक ने इनकम टैक्स की छापेमारी के बाद खुद को मारी गोली! संदेह के घेरे में

 

 

हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक सीजे राय बेंगलुरु के नामचीन रियल एस्टेट कारोबारी थे। ‘कॉन्फिडेंट’ ग्रुप नाम से एक बड़े टर्न ओवर वाली कंपनी के मालिक थे राय। उन पर टैक्स चोरी का आरोप था। रविवार को इनकम टैक्स की टीम ने उनके घर और ऑफिस समेत अन्य ठिकानों में रेड मारी। कथित तौर पर रेड से घबराकर रियल एस्टेट कारोबारी सीजे राय ने इनकम टैक्स अफसरों के सामने ही अपनी रिवॉल्वर से सिर पर गोली मार ली।

 

बेंगलुरु से एक खौफनाक खबर आ रही है। देश के प्रसिद्ध कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सी जे रॉय ने आयकर विभाग की छापेमारी के बाद कथित तौर पर अपने ऑफिस में आत्महत्या कर ली।

 

वे स्लोवाक गणराज्य के मानद वाणिज्य दूत भी थे और उन्होंने कई रियलिटी शो को प्रायोजित किया था, जिनमें मलयालम शो भी शामिल हैं।

 

आयकर विभाग का कहना है कि रॉय ने अपने लाइंसेड पिस्टल से खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

 

आयकर विभाग ने उनके ऑफिस में छापेमारी की थी, जिसके बाद उन्होंने यह कदम उठाया या फिर कहानी कुछ और थी। रॉय एक प्रसिद्ध व्यवसायी थे और उन्होंने कॉन्फिडेंट ग्रुप की स्थापना की थी, जो रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और एंटरटेनमेंट में सक्रिय है।

 

कॉन्फिडेंट ग्रुप के चेयरमैन सीजे रॉय के सेंट्रल बेंगलुरु में रिचमंड सर्कल के पास कंपनी के ऑफिस में पिछले तीन दिनों से इनकम टैक्स (IT) विभाग की तलाशी चल रही थी। रॉय की मृत्यु के बाद आयकर अधिकारी रेड की प्रोसेस बीच में छोड़कर चले गए।

 

रॉय की नेटवर्थ 9 हजार करोड़ रुपए थी। उनके पास प्राइवेट जेट और 200 से ज्यादा लग्जरी कारें थीं। इनमें से 12 रोल्स रॉयस भी शामिल हैं। मूल रूप से केरल के रहने वाले रॉय का कारोबार कर्नाटक और दुबई में फैला था। अब ऐसे में बड़ा सवाल उठना लाजिमी है कि 9000 करोड़ रुपए का मालिक एक इनकम टैक्स की छापेमारी से खुद को गोली कैंसे मार सकता है!

 

वारदात को सिलसिलेवार तरीक़े से समझिए

 

दोपहर 12 बजे IT की टीम पहुंचती है

दोपहर 2 बजे सी जे रॉय दफ्तर पहुंचे

2.30 पर IT अफ़सर ने काग़ज़ दिए

रॉय साहब से काग़ज़ पर दस्तखत करने को कहा

3 बजे रॉय साहब प्राइवेट केबिन में गए

3.10 पर ख़ुद को गोली मार ली

3.30 पर हॉस्पिटल ने उन्हें मृत बता दिया गया।

 

ये कोई मज़ाक़ चल रहा है कि एक इतना बड़ा उद्योगपति मामूली IT रेड से ख़ुद की ज़िंदगी ख़त्म कर ले? ऐसी IT रेड बड़े उद्योगपतियों का रोज़ का काम होता है।

 

ऐसे में बड़ा प्रश्न उठता है कि वा IT की आड़ में कोई और ही आया था? क्या रॉय साहब का क़त्ल करने की कोई साज़िश थी?

 

इनकम टैक्स केंद्र सरकार का विभाग है और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का डिपार्टमेंट है और सीतारमण मोदी के मातहत काम करती है।सीतारमण को जवाब देना होगा कि यह आत्महत्या है या सोची समझी साजिश!

Advertisement
Advertisement
Advertisement