3 Jun 2026, Wed

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, पंचबदरी का प्रथम धाम

खबर शेयर करें-

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, पंचबदरी का प्रथम धाम

 

उत्तराखंड में आज मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। इस पावन अवसर पर चमोली जिले में स्थित आदिबदरी मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

कपाट खुलने की प्रक्रिया ब्रह्म मुहूर्त में संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर के पुजारी चक्रधर प्रसाद थपलियाल ने विधि-विधान से अभिषेक पूजा करवाई। इसके पश्चात भगवान नारायण को भोग अर्पित किया गया और पंच ज्वाला आरती के साथ श्रद्धालुओं के लिए दर्शन प्रारंभ कर दिए गए।

मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मंदिर परिसर में सात दिवसीय महाभिषेक समारोह का भी शुभारंभ हुआ है। आदिबदरी मंदिर को पंचबदरी में प्रथम धाम का विशेष महत्व प्राप्त है।

कपाट खुलने के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आदिबदरी मंदिर पहुंचे और भगवान नारायण के दर्शन कर पुण्य लाभ