19 Oct 2026, Mon

नैनीताल में नववर्ष व 31st सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, ड्रोन व ‘तीसरी आंख’ से निगरानी

खबर शेयर करें-

नैनीताल में नववर्ष व 31st सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस हाई अलर्ट, ड्रोन व ‘तीसरी आंख’ से निगरानी

 

नैनीताल।आगामी 31 दिसम्बर एवं नववर्ष के जश्न को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने के लिए SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। सैलानियों के आगमन के साथ ही जनपद में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्रा को यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि एसपी संचार श्री रेवाधर मठपाल को ड्रोन कैमरों के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र की निगरानी कर जाम रहित यातायात सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
एसपी यातायात द्वारा सभी पार्किंग स्थलों, बैरियरों एवं ड्यूटी प्वाइंट्स का निरीक्षण कर निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वहीं, सीसीटीवी व ड्रोन की मदद से पूरे शहर पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

SSP नैनीताल ने स्पष्ट कहा है कि सैलानी यहां से सुरक्षित सफर की सुनहरी यादें लेकर लौटें, यही पुलिस का उद्देश्य है। हालांकि, जश्न की आड़ में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा।

मुख्य व्यवस्थाएं
यातायात के दबाव को देखते हुए नारायण नगर, रूसी-1, रूसी-2 एवं मस्जिद तिराहा से शटल सेवा संचालित।
समस्त क्षेत्र में सतत निगरानी, जाम की स्थिति में त्वरित यातायात प्रबंधन।

जनपद की सीमा में ही वाहनों की सघन चेकिंग।
यात्रियों की सुविधा हेतु विभिन्न स्थानों पर दिशा-सूचक बोर्ड लगाए गए।
कैंची धाम में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए विशेष पुलिस बल तैनात, दर्शन सुचारू रूप से कराए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement