2 Mar 2026, Mon

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डाक टिकट किया जारी

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड राज्य गठन के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शामिल हुए.

देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में आयोजित राज्य की रजत जयंती के मुख्य समारोह में शामिल होकर पीएम मोदी ने कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सरकार ने यह कार्यक्रम उत्तराखंड राज्य के गठन के 25 साल पूरे होने का प्रतीक के तौर पर आयोजित किया है.

कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सबसे पहले एक स्मारक डाक टिकट भी जारी किया. इसके बाद प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान पीएम मोदी ने 8260 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इसमें 930 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और 7 हजार 210 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है.