वुडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु उत्तराखंड वुडबॉल टीम का द्वितीय चरण का चयन ट्रायल हुआ संपन्न.
वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वाधान में आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को जैन ग्लोबल स्कूल,रुद्रपुर के क्रीड़ा प्रांगण में वुडबॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु उत्तराखंड वुडबॉल टीम का द्वितीय चरण का चयन ट्रायल संपन्न हुआ. वुडबॉल एसोसिएशन ऑफ़ उत्तराखंड द्वारा दिनाँक 12 अप्रैल 2026 को एस.सी.गुड़िया लॉ कॉलेज,काशीपुर में चयन ट्रायल का प्रथम चरण संपन्न हुआ था. डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया कि द्वितीय चरण ट्रायल में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया.उक्त चरण ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया.जिसमें प्रथम तथा द्वितीय चरण ट्रायल में चयनित खिलाड़ी दिनांक 14 से 17 मई 2026 तक रायपुर,छत्तीसगढ़ में आयोजित 20 वी सीनियर एवं 14 वी जूनियर बालक एवं बालिका राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगें. उक्त चरण ट्रायल में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा,उत्तराखंड धीरेंद्र मिश्रा रहे. मुख्य अतिथि द्वारा सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप हेतु शुभकामनाएं प्रेषित करी. उक्त ट्रायल में निर्णायक की भूमिका में लोकेश पांडे,श्वेता भाकुनी एवं योगेश पांडे रहे.
उत्तराखंड वुडबॉल टीम के संभावित खिलाड़ियों में आशीष कबड़वाल, संदीप,राजा,हेमराज,अतुल,दीपक,अनमोल,हर्षित,रोहित,तेजस्वी,अक्षय,ललित,मयंक,ऋतिक,प्रांजल, विवेक ,रोहित,नितिन,रियांश,सौरव,गणेश,वरदान नवाब वहीदुर रहमान, कशिश शर्मा,वंशिका,आस्था,प्रिया,अंजली,वैशाली तथा सुनैना आदि सम्मलित है.






