3 Jun 2026, Wed

24 घंटे में मिली दूसरी सफलता, अवैध हथियारों के साथ दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार…

खबर शेयर करें-

24 घंटे में मिली दूसरी सफलता, अवैध हथियारों के साथ दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

 

 

रुद्रपुर। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। 24 घंटों के भीतर की गई दूसरी बड़ी कार्रवाई में टिम ने दो अलग-अलग घटनाओं में तीन कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों मे एसटीएफ ने बड़ी संख्य में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

 

शुक्रवार को STF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए दो शातिर अपराधियों को 315 बोर के तीन अवैध तमंचों और 10 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों ने अपना नाम सुभाषनगर डिबडिबा, थाना बिलासपुर, रामपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी जितेंद्र वीरत चौधरी और आजादनगर, ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी सुमित राठौर बताया।

 

दोनों ही अपराधियों पर हत्या के प्रयास सहित आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। इससे पहले बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने एक अभियुक्त को तीन तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।