19 Oct 2026, Mon

आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

खबर शेयर करें-

देहरादून: आयुष्मान योजना को लेकर बड़ा फैसला।।

देहरादून: आयुष्मान योजना की समीक्षा बैठक में सख्त निर्देश

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को उच्चतर केंद्रों पर रेफर करते समय ठोस कारण अनिवार्य रूप से बताए जाएं। वह शनिवार को राज्य स्वास्थ्य निदेशालय में हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मंत्री ने कहा कि आयुष्मान भारत व अटल आयुष्मान योजना बेहद संवेदनशील योजनाएं हैं और इनके सुचारू क्रियान्वयन के लिए गैप फंडिंग प्रबंधन पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिकांश मरीज इलाज के लिए निजी अस्पतालों का रुख करते हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में इलाज बेहतर किया जाए तो योजना का खर्च कम किया जा सकता है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी अस्पताल उत्कृष्ट सेवाएं देकर जनता का भरोसा बढ़ाएं। जिलों में विशेषज्ञ डॉक्टर और आवश्यक स्टाफ की नियुक्ति की जा चुकी है। मरीजों को रेफर करने के स्पष्ट कारण दर्ज करना और जिम्मेदारी तय करना अनिवार्य होगा।

बैठक में राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अध्यक्ष अरविंद सिंह ह्यांकी, वित्त निदेशक अभिषेक आनंद, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. शिखा जंगपांगी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement