1 Mar 2026, Sun

शिक्षिका आत्मदाह प्रकरण: आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें-

 

रुद्रपुर में शिक्षिका आत्मदाह प्रकरण: आरोपी गिरफ्तार

रुद्रपुर। गंगापुर मार्ग स्थित कौशल्या कॉलोनी निवासी सहायक शिक्षिका सुषमा पंत के आत्मदाह प्रकरण में बड़ा अपडेट सामने आया है। शिक्षिका को आत्मदाह के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने अजय शंकर मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गौरतलब है कि 28 अक्टूबर को शिक्षिका सुषमा पंत का शव उनके घर में संदिग्ध अवस्था में अधजली हालत में मिला था। घटना के बाद से ही पुलिस मामले की जांच में जुटी थी। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और फिर गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई।

 

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।