19 Oct 2026, Mon

युवती का गला घोंटकर मार डाला क्या है वजह

खबर शेयर करें-

उत्तराखंड : ज़बरदस्ती करने में नाकाम रहने पर “कामेश्वर” के वहशी बेटों ने युवती को गला घोंटकर मार डाला

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से सनसनीखेज और चौंकाने वाली हत्याकांड की खबर आ रही है। बताया जा रहा है जोर जबरदस्ती की कोशिश करने में नाकाम रहने पर मकान मालिक के बेटों ने युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है दूसरे की तलाश जारी है। आरोपी की निशानदही पर पुलिस ने युवती का शव नहर से बरामद किया है।

आरोपियों ने युवती का शव नहर किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर युवती का शव बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी बड़े बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

युवती की पहचान सृष्टि शर्मा (23) पुत्री रवि शंकर शर्मा निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। सृष्टि शर्मा 6 महीने से किच्छा के लालपुर में कामेश्वर सिंह के मकान में किराए पर रहती थी। युवती 6 महीने से महिंद्रा एंड महिंद्रा में इंटर्नशिप कर रही थी। इंटर्नशिप पूरी होने के बाद वह प्रमाण पत्र लेने के लिए आई हुई थी।

अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा घटनाक्रम…

घर के बाहर टहलकर कमरे में गई
एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा से अपने इंटर्नशिप संबंधित सभी दस्तावेज लेकर मंगलवार दोपहर ढाई बजे कमरे पर आ गई थी। दोपहर 3:13 पर वह घर के बाहर टहलती रही। उसके बाद वह अपने कमरे में चली गई।

एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि अमित ने सृष्टि के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की, लेकिन जब वह चिल्लाने लगी तो सुमित ने उसे चुप कराने की काफी कोशिश की, लेकिन वह चुप नहीं हुई और अधिक जोर से चिल्लाने लगी। जिसके बाद सुमित ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

शव ले जाते दिखा मकान मालिक का बेटा
एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि शाम को अमित सिंह घर से अंदर बाहर होता दिखाई दिया तो शक गहरा गया। रात 12:07 मिनट पर अमित अपने भाई सुमित के साथ चादर में कुछ लपेट कर ले जाते दिखाई दिया तो उनका शव यकीन में बदल गया। कोहरा होने के कारण कुछ स्पष्ट दिखाई नहीं दिया।

फोन नहीं उठाने पर शक गहराया
मंगलवार शाम जब सृष्टि की मां मीनू ने जब उसके मोबाइल पर संपर्क किया तो फोन उठा नहीं। उसने कुछ देर बाद फिर मिलाया तो कोई जवाब नहीं मिला। सृष्टि की मां मीनू ने अपने भतीजे अमृत कुमार से नोएडा संपर्क किया तो उसने मकान मालिक कामेश्वर सिंह के पुत्र अमित सिंह से संपर्क किया। अमित सिंह ने कई बार फोन करने के बाद भी फोन नहीं उठाया। जिस पर उनका शक गहरा गया और वह बुधवार शाम लालपुर पहुंचा।

युवती के मोबाइल से आरोपी ने भेजा मैसेज
एसपी सिटी रुद्रपुर उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि सृष्टि की मां मीनू जब लगातार उसके मोबाइल पर संपर्क करने लगी तो अमित सिंह ने सृष्टि के मोबाइल पर लगे फिंगर लॉक को उसकी फिंगर लगाकर अनलॉक कर दिया। उसके बाद उसने मां को संदेश भेजकर कहा कि वह अस्पताल में है, बाद में बात करेगी। पुलिस की पूछताछ में अमित सिंह ने खुद मैसेज भेजने की बात कही है।

फारेंसिक टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
पुलिस की फारेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। फारेंसिक टीम ने सृष्टि के कमरे का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। फारेंसिक टीम एक घंटे से अधिक समय तक घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने में लगी रही। इसके साथ ही पुलिस ने हत्या कर जिस चादर में लपेट कर शव फेंका था, उसे भी कब्जे में ले लिया है।

मकान मालिक की पत्नी के काम में बंटाती थी हाथ
सृष्टि शर्मा अपने मिलनसार व्यवहार के चलते आस पास के लोगों के साथ ही कामेश्वर सिंह के परिवार के साथ घुल मिल गई थी। वह फैक्ट्री से लौटने के बाद अपने कमरे पर कम कामेश्वर सिंह की पत्नी सरोज के साथ अधिक समय बिताकर घर के काम में उनका हाथ बंटाती थी। जिसके चलते परिवार के साथ भी उनकी घनिष्ठता हो गई थी।

Advertisement
Advertisement
Advertisement