19 Oct 2026, Mon

वन दरोगा का शव मिलने से मचा हड़कंप

खबर शेयर करें-

शांतिपुरी निवासी वन दरोगा का हल्द्वानी के समीप चौकी के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद…वन दरोगा का शव मिलने से मचा हड़कंप होने से मचा हड़कंप…

हल्द्वानी। शांतिपुरी निवासी वन दरोगा कालाढूंगी कोतवाली क्षेत्र में सेवारत थे, तथा सकुशल रात में ड्यूटी के लिए गए थे, सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में चौकी के भीतर उनका शव बरामद होने से परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, रामनगर वन प्रभाग के देचौरी रेंज में तैनात वन दरोगा कल्यापुर वन चौकी में मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से शांतिपुरी नंबर-3 ऊधमसिंह नगर निवासी पूरन चंद्र आर्या बृहस्पतिवार सुबह बेसुध मिले थे। उनके परिवार में पुत्र, पुत्री और पत्नी हैं। कालाढूंगी थानाध्यक्ष अरुण सैनी ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। इधर वन क्षेत्राधिकारी देचौरी ने डीएफओ पत्र भेज घटना से अवगत कराया है।

उनके अनुसार 30 अक्तूबर की सुबह वन आरक्षी मुकेश कुमार गश्त पर जाने के लिए चौकी गया था। चौकी का दरवाजा बंद मिला, बार-बार आवाज देने पर भी पूरन ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर देखा तो पूरन बेसुध मिले।

Advertisement
Advertisement
Advertisement