फाजलपुर मेहरौला की समस्याओं पर गरजे ठुकराल, डीएम को सौंपा ज्ञापन

रुद्रपुर। वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला की विभिन्न कॉलोनियों में व्याप्त समस्याओं को लेकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदोरिया एवं अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय से कलेक्ट्रेट में मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

पूर्व विधायक ठुकराल ने बताया कि लोक विहार कॉलोनी, बराड़ नगर एवं अपना एंक्लेव में मकानों की रजिस्ट्री एवं दाखिल-खारिज होने के बावजूद वर्ष 2018 में जिलाधिकारी के आदेश के तहत खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई थी। इसके साथ ही रजिस्ट्री, नए विद्युत एवं जल संयोजन पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है, जिससे क्षेत्र के लोग लंबे समय से परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकारी तंत्र एवं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण वार्ड नंबर 25 फाजलपुर मेहरौला के निवासी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं और नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। क्षेत्रवासियों को मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
ठुकराल ने आरोप लगाया कि नगर निगम रुद्रपुर का हिस्सा होने के बावजूद यह क्षेत्र विकास कार्यों से अछूता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि क्षेत्र की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए तथा रजिस्ट्री, बिजली और पानी संबंधी प्रतिबंधों को हटाकर लोगों को राहत प्रदान की जाए।
इस अवसर पर राजवीर सिंह, गुरमीत सिंह, तरसेम सिंह, डॉ. पी.पी. यादव, एस.एस. यादव, विजय दानी, मनवीर सिंह, बिक्रमजीत सिंह, शाकिर अली (सज्जू), पीयूष शर्मा, बलविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, गिरजा शंकर पांडे, हरप्रीत सिंह, वैभव, देवेंद्र सिंह, यश पाठक, चंकीरत सिंह, हर्ष रावल, बलवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र प्रसाद, सुखदेव सिंह चंदी, कुलदीप सिंह, चंदन सिंह रौतेला, महेश जोशी, प्रभाकर पांडे, संदीप वर्मा, हरजीत सिंह, लखविंदर सिंह, ललित सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
फाजलपुर मेहरौला की समस्याओं पर गरजे ठुकराल, डीएम को सौंपा ज्ञापन
सब हेडलाइन:
रजिस्ट्री, बिजली-पानी कनेक्शन पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग, क्षेत्रवासियों ने बताई वर्षों पुरानी परेशान






