19 Oct 2026, Mon

फर्जी दस्तावेजों पर रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएँ गिरफ्तार

खबर शेयर करें-

‘ऑपरेशन कालनेमि’: फर्जी दस्तावेजों पर रह रहीं दो बांग्लादेशी महिलाएँ गिरफ्तार

 

 

फर्जी दस्तावेज बनाने वाले भी पुलिस के रडार पर।

 

देहरादून।मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रहे “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान के तहत दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली। अवैध तरीके से भारत में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पटेलनगर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा, जिनमें से एक को फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार कराकर वर्षों से देहरादून में रह रहे पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरी को हिरासत में लेकर डिपोर्टेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पटेलनगर पुलिस ने देहराखास क्षेत्र से एक महिला भूमि शर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसका असली नाम बबली खातून निकला, जो कोविड काल में अवैध रूप से बॉर्डर पार कर भारत आई थी। पुलिस को उसके पास से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी समेत कई फर्जी दस्तावेज बरामद हुए, जिन्हें उसने देहरादून में नाम बदलकर एक युवक से विवाह करने के बाद बनवाया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े और विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement