20 Oct 2026, Tue

यूओयू ने बढ़ाई तिथि: पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ी

खबर शेयर करें-

यूओयू ने बढ़ाई तिथि: पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 26 दिसंबर तक बढ़ी

 

 

हल्द्वानी। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय ने शिक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए Re-Registration (Back) भरने की अंतिम तिथि को 26 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला आगामी सत्र 2026 से पुनः पंजीकरण व्यवस्था को पूर्ण रूप से समाप्त किए जाने के मद्देनज़र लिया है, ताकि किसी भी छात्र को मौक़े से वंचित न होना पड़े।

 

कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी से अनुमोदन मिलने के बाद यह निर्णय जारी किया गया, जिसे शिक्षार्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि यह तिथि विस्तार अंतिम अवसर है, और जिन छात्रों ने अब तक पुनः पंजीकरण नहीं कराया है, वे 26 दिसंबर तक अपनी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। तिथि विस्तार से हजारों विद्यार्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि नई व्यवस्था लागू होने से पहले यह आखिरी मौका है जब वे अपनी शैक्षणिक प्रक्रिया को बिना बाधा आगे बढ़ा सकेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement