19 Oct 2026, Mon

नैनीताल ठंडी सड़क पर खूबसूरत ग्लास हाउस में तोड़फोड़

खबर शेयर करें-

नैनीताल ठंडी सड़क पर खूबसूरत ग्लास हाउस में तोड़फोड़,,,, सरकारी संपत्ति का नुकसान,,फुटेज सामने आया..

 

 

उत्तराखंड— उत्तराखण्ड के नैनीताल की ठंडी सड़क में बना सुंदर ग्लास हाउस को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया है।

 

सी.सी.टी.वी.में दिखे तीन युवकों ने कैमरे और पानी के नल भी तोड़ डाले।

 

नैनीताल में कुछ वर्ष पूर्व, केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशों पर पर्यटन विभाग ने कई सौन्दर्यकरण के कार्य कराए थे। इसमें, ठंडी सड़क में बना ग्लास हाउस का उद्घाटन भी अगस्त 2022 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था।

 

योजना में, पारंपरिक शैली में बनाए गए बी.एम.साह ओपन एयर थिएटर, पं.दीनदयाल उपाध्याय पार्क, मल्लीताल खड़ी बाजार का पारंपरिक शैली में सौन्दर्यकरण, तल्लीताल रिक्शा स्टैंड और सैल्फी स्टैंड, पारंपरिक शैली में बड़ा बाजार और तल्लीताल डॉट का सौन्दर्यकरण, रामसेवक सभा का सौन्दर्यकरण, कचहरी में मल्टीस्टोरी पार्किंग, ठंडी सड़क में ग्लास समर हाउस और तल्लीताल टोल बूथ का निर्माण शामिल हैं।

 

ठंडी सड़क में घटनास्थल के सामने शनि मंदिर के पुजारी हेम जोशी का कहना है कि ये कई बार हो चुका है। नशेड़ी युवा ग्लास हाउस के अंदर जश्न मनाते हैं और तोड़फोड़ करते हैं। मंगलवार रात एक बजे के सी.सी.टी.वी.फुटेज में यही दिख रहा है।

 

तीन युवक लगभग 8×5 फीट के भारी भरकम शीशे को पत्थर मारकर मारकर तोड़ रहे हैं। ये उपद्रवी यहीं नहीं रुके, इन्होंने वहां लगे सी.सी.टी.वी.कैमरे और पानी के नल भी तोड़ दिए हैं।

 

उन्होंने पुलिस की गश्त की मांग करते हुए मल्लीताल कोतवाली में शिकायत देने की बात कही है। एस.पी.क्राइम जगदीश चंद्रा का कहना है कि ये बात उनके संज्ञान में आई है और सी.सी.टी.वी.फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement