#विक्रांत_मर्डर_केस : मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर गिरफ्तार, किच्छा पुलिस ने भेजा जेल
रुद्रपुर/किच्छा। चर्चित #विक्रांत_मर्डर_केस में किच्छा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी बंटी ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, विक्रांत हत्याकांड की जांच लगातार जारी थी और मुख्य आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। आखिरकार पुलिस ने बंटी ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच की जा रही है। यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

#Rudrapur #Kichha #VikrantMurderCase #BuntyThakur #UttarakhandPolice #CrimeNews #SamvadNews9






