3 Jun 2026, Wed

महिलाएं लोगों को कर रही थी आकर्षित,पुलिस की पांच महिलाओं पर कार्रवाई।।

खबर शेयर करें-

गजब (उत्तराखंड)यह महिलाएं लोगों को कर रही थी आकर्षित,पुलिस की पांच महिलाओं पर कार्रवाई।

 

 

उत्तराखंड, हरिद्वार, सार्वजनिक स्थान पर आने जाने वाले व्यक्तियों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

 

ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली नगर पुलिस की 05 महिलाओं पर कार्रवाई

 

SSP हरिद्वार के निर्देशानुसार चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत कोतवाली नगर पुलिस ने 05 महिलाओं को धारा 170/126/135 BNSS में हिरासत में लिया।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में टीम शिवमूर्ति चौक–रेलवे गेट क्षेत्र में ड्यूटी पर मौजूद थी।

 

इस दौरान पुलिस ने देखा कि दो पक्षों की महिलाएं आपस में गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू थीं। जांच में सामने आया कि आने-जाने वाले लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने को लेकर विवाद हुआ था।

 

शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों की महिलाओं को मौके पर ही हिरासत में लेकर धारा 126/135/170 BNSS के तहत हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है।