3 Oct 2026, Sat

राजेश प्रताप सिंह आम आदमी के प्रत्याशी, हर समय जनता के बीच उपलब्ध : बेहड़

खबर शेयर करें-

राजेश प्रताप सिंह आम आदमी के प्रत्याशी, हर समय जनता के बीच उपलब्ध : बेहड़

 

 

 

विधायक तिलक राज बेहड़ ने फीता काटकर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

 

किच्छा। कांग्रेस के किच्छा नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह के चुनाव प्रचार अभियान को गति देते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने सोमवार को फीता काटकर कांग्रेस चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यालय उद्घाटन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

 

इस अवसर पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह साफ-सुथरी छवि वाले और आम जनता के बीच रहने वाले प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि राजेश प्रताप सिंह क्षेत्रवासियों के सुख-दुःख में हमेशा साथ खड़े रहे हैं और आम लोगों की समस्याओं को करीब से समझते हैं।

 

बेहड़ ने कहा कि नगर के विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने के लिए जनता को राजेश प्रताप सिंह सहित कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देना चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

 

कार्यालय उद्घाटन से पूर्व विधायक बेहड़ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।

 

इसके बाद विधायक बेहड़ ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश प्रताप सिंह एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर 20 हाथीखाना, वार्ड नंबर 9 रेलवे कॉलोनी और वार्ड नंबर 8 बंडिया में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों से राजेश प्रताप सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

 

विधायक ने वार्ड सभासद प्रत्याशियों गुरप्रीत सिंह पोला, कलावती एवं देवकीनंदन के पक्ष में भी वोट मांगे और कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।

 

इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, दर्शन कोली, ओमप्रकाश दुआ, छोटे लाल कोली, भजन सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, दिलीप सिंह बिष्ट, राजू कश्यप, नंदलाल, जमील अहमद, इसाक अहमद, अशोक सीडाना, संतोष ठाकुर, शिबू सक्सेना, सुखचैन सिंह, कर्मजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

 

संवाद News 9 — भरोसे की पत्रकारिता, जनता की आवाज़।

 

#Kichha #TilakRajBehar #RajeshPratapSingh #Congress #UttarakhandNews