3 Oct 2026, Sat

महेशपुर में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व विधायक ठुकराल ने किया स्वागत

खबर शेयर करें-

महेशपुर में युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पूर्व विधायक ठुकराल ने किया स्वागत

 

 

रुद्रपुर। ग्राम महेशपुर में आयोजित जनसभा के दौरान पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल की मौजूदगी में आकाश बाठला एवं अंकित बाठला के संयुक्त प्रयास से बड़ी संख्या में युवाओं और ग्रामीणों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने पार्टी की विचारधारा में आस्था जताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कांग्रेस में शामिल होने वाले युवाओं और ग्रामीणों का माल्यार्पण कर तथा कांग्रेस का झंडा देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से विकास कार्यों की कमी से परेशान है। पिछले साढ़े चार वर्षों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं, जिसके चलते ग्रामीणों को छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।

ठुकराल ने आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण क्षेत्र में अपेक्षित निर्माण एवं विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है और लगातार लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं।

उन्होंने कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवाओं एवं ग्रामीणों का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान कांग्रेस समर्थकों ने पार्टी के पक्ष में नारे लगाए और आगामी विधानसभा चुनाव में राजकुमार ठुकराल को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य पति तेज सिंह, पूर्व प्रधान पिपलिया दिनेश पंत, अशोक राय, सुनील चुग, आशीष बाला, नासिर अली, करण रंधावा, गुरनाम सिंह कालड़ा, अंकित बाठला, आकाश बाठला, रामकुमार गुप्ता, राजेंद्र मौर्य, कुंवर पाल कोली, सुदीप ठाकुर, केरु मंडल, विजय बहादुर, जसपाल सिंह, वरुण सरकार, वंश शर्मा, विजय शंकर, रेशम सिंह, परितोष हाल्दार, आरिफ गाजी, पूर्व प्रधान बुरा नगर अशोक विश्वास, रोहित घीक, प्रदीप यादव, आकाश विश्वास, गुरदयाल सिंह, अमरपुर ग्राम प्रधान राम सिंह, संजय ठुकराल, गगन ग्रोवर, सुमित बाठला, दीपक मल्होत्रा, विकास बंसल, संजय सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।