19 Oct 2026, Mon

डीएसबी नैनीताल की बेटियों ने लहराया परचम

खबर शेयर करें-

डीएसबी नैनीताल की बेटियों ने लहराया परचम

 

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता पर डीएसबी नैनीताल का कब्जा

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में आयोजित कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर नैनीताल की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबले में डीएसबी नैनीताल ने एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी को सीधे सेटों में 2-0 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं एमबी हल्द्वानी की टीम उपविजेता रही।

प्रतियोगिता में काशीपुर, पाल कॉलेज हल्द्वानी, रुद्रपुर, रामनगर, एमबी हल्द्वानी, इंदिरा प्रियदर्शिनी महिला महाविद्यालय हल्द्वानी और डीएसबी परिसर नैनीताल की टीमों ने प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट एवं संयुक्त सचिव उच्च शिक्षा विभाग डॉ. ए.एस. उनियाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

विजेता — डीएसबी परिसर नैनीताल
उपविजेता — एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी

विजेता और उपविजेता टीम को महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. देवकी गिरी गोस्वामी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

देखिए प्रतियोगिता की पूरी तस्वीर और खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन… सिर्फ संवाद News 9 पर।

#संवादNews9 #Haldwani #Nainital #Volleyball #KumaunUniversity

Advertisement
Advertisement
Advertisement