19 Oct 2026, Mon

हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य निर्वाचित

खबर शेयर करें-

हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डीके शर्मा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य निर्वाचित

 

 

 

रुद्रपुर। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं हाईकोर्ट के सम्मानित अधिवक्ता श्री डीके शर्मा को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने पर अधिवक्ता समाज में हर्ष का माहौल है। उनके निर्वाचन पर अधिवक्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

डीके शर्मा का बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में निर्वाचन अधिवक्ता समाज के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। उनके लंबे न्यायिक अनुभव, अधिवक्ता हितों के प्रति समर्पण और न्याय व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उनके निर्वाचन को महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया जा रहा है।

 

शुभचिंतकों ने उनके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए अधिवक्ता समाज के हित में निरंतर कार्य करेंगे।

 

#DKSharma #BarCouncilOfIndia #BCI #HighCourt #Advocate #अधिवक्ता #उत्तराखंड #न्यायव्यवस्था #बधाई #शुभकामनाएं

Advertisement
Advertisement
Advertisement