3 Jun 2026, Wed

कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

खबर शेयर करें-

कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत, संगठन मजबूती पर दिया जोर

 

विधायक तिलक राज बेहड़ के आवास पर यूथ कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान विधायक बेहड़ ने सभी पदाधिकारियों को फूल-माला पहनाकर एवं मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

 

कार्यक्रम में श्री उवैश अंसारी, श्री फैज़ल खान एवं श्री सूर्य प्रताप गौतम को यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष तथा श्री अशोक राय एवं श्री पवन बिष्ट को कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व मिलने के बाद उनके आवास पर आगमन हुआ, जहां उनका सम्मान किया गया।

 

इस मौके पर विधायक तिलक राज बेहड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती और जनसेवा में उनकी भूमिका अहम रहेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करते हुए क्षेत्र के विकास एवं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार कार्य करेंगे।

 

उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसके लिए अभी से ही सभी पदाधिकारी सक्रिय होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।

 

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनखेड़ा, संजय जुनेजा, एडवोकेट सर्वेश कुमार सिंह, दिनेश पंत, परिमल राय, तरुण नेगी, अशोक मंडल, मोनिका ढाली, सोफिया नाज, फरमान सिद्दीकी, उमर अली, सुरेंद्र सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।