19 Oct 2026, Mon

रुद्रपुर में पूर्व मेयर रामपाल सिंह के समर्थन में उठी टिकट की मांग, कार्यकर्ताओं ने जताई दावेदारी

खबर शेयर करें-

रुद्रपुर में पूर्व मेयर रामपाल सिंह के समर्थन में उठी टिकट की मांग, कार्यकर्ताओं ने जताई दावेदारी

 

रुद्रपुर। आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर रुद्रपुर की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मेयर रामपाल सिंह को विधायक पद का उम्मीदवार बनाए जाने की मांग तेज कर दी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि रामपाल सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान शहर के विकास में अहम योगदान दिया और अपनी साफ-सुथरी छवि से जनता के बीच मजबूत पहचान बनाई है।

बताया जा रहा है कि पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपनी आवाज उठा रहे हैं। वे शीर्ष नेतृत्व से आग्रह कर रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में रामपाल सिंह को प्रत्याशी घोषित किया जाए, ताकि रुद्रपुर को एक अनुभवी और जनप्रिय नेतृत्व मिल सके।

कार्यकर्ताओं के अनुसार, रामपाल सिंह का महापौर कार्यकाल विकास कार्यों के लिए याद किया जाता है। सड़क, पानी और स्वच्छता जैसे बुनियादी मुद्दों पर उनके प्रयासों ने शहर की तस्वीर बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही कारण है कि आज भी बड़ी संख्या में लोग उन्हें एक ईमानदार और कर्मठ नेता के रूप में देखते हैं।

रुद्रपुर में पूर्व मेयर रामपाल सिंह के समर्थन में उठी टिकट की मांग, कार्यकर्ताओं ने जताई दावेदारी

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यदि पार्टी रामपाल सिंह को टिकट देती है, तो यह निर्णय चुनावी समीकरणों पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। वहीं, पार्टी के अंदर भी उनके समर्थन में माहौल बनता नजर आ रहा है।

फिलहाल, टिकट को लेकर अंतिम निर्णय पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लेना है, लेकिन जिस तरह से कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच रामपाल सिंह के नाम को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में रुद्रपुर की राजनीति और भी रोचक होने वाली है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement