संवाद NEWS 9 | बड़ी खबर

पंजाब से उत्तराखंड पहुंची नकली नोटों की बड़ी खेप, चार युवक गिरफ्तार
उत्तराखंड पुलिस ने नकली भारतीय मुद्रा के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए पंजाब से लाई गई नकली नोटों की खेप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी पंजाब से नकली नोट लाकर उत्तराखंड में उन्हें बाजार में चलाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद किए हैं।

अब पुलिस इस गिरोह के मुख्य सप्लायर और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुट गई है। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कई अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
#संवादNEWS9 #उत्तराखंड #रुद्रपुर #नकली_नोट #Punjab #Police #CrimeNews






