13 Jun 2026, Sat

NEET UG 2026 cancelled : पेपर लीक मामले में जुड़ा नासिक कनेक्शन, अब तक हिरासत में लिए गए 45 संदिग्ध

खबर शेयर करें-

NEET UG 2026 cancelled : पेपर लीक मामले में जुड़ा नासिक कनेक्शन, अब तक हिरासत में लिए गए 45 संदिग्ध

 

पेपर लीक और गड़बड़ी की आशंका के बाद NTA ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है. सरकार ने CBI जांच और री-एग्जाम का आदेश दिया है.

 

: एनटीए यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने पेपर लीक होने के बाद NEET UG 2026 एग्जाम को रद्द कर दिया गया है. यह फ़ैसला केंद्रीय एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद लिया गया है, जिन्होंने 3 मई को हुए एग्जीम की निष्पक्षता पर चिंता जताई थी. NEET UG 2026 में करीब 22 लाख छात्र शामिल हुए थे, जिससे यह देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक बन गई थी. लेकिन अब यह एग्जाम एक बड़े विश्वसनीयता संकट में फंस चुका है.

लाखों छात्रों के प्रभावित होने के बाद, सरकार ने अब इस मामले में दखल दिया है. सरकार ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच करवाने का आदेश दिया है और व्यवस्था में यकीन बहाल करने के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित करने का ऐलान किया है. एनटीए के मुताबिक, यह फैसला कानून लागू करने वाली एजेंसियों द्वारा शेयर की गई जानकारियों की समीक्षा करने के बाद लिया गया है. इन नतीजों से यह पता चला है कि एग्जाम प्रोसेस में गड़बड़ी हो सकती है.

एनटीए NTA ने अपने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा, “सभी सबूतों पर विचार करने के बाद एग्जाम को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती थी. एनटीए में पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह कदम ज़रूरी था.”